समायोजन 3.1

उत्तर प्रदेश समायोजन 3.1 — नवीनतम निर्देश

जारीकर्ता: पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन तिथि: 04 मई 2026 विभाग: बेसिक शिक्षा अनुभाग‑5

🔹 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रमुख बिंदु

  • प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक तैनात किए जाएँगे।
  • डाटा का भौतिक सत्यापन 30 अप्रैल 2026 की स्थिति में किया जाएगा।
  • सत्यापन प्रधानाध्यापक/इं0स0अ0 और खण्ड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा।
  • सत्यापित डाटा को जनपदीय समिति द्वारा पुनः जाँचकर जनपद की वेबसाइट पर 6 मई तक अपलोड किया जाएगा।
  • जिन शिक्षकों का स्थानांतरण प्रस्तावित है, वे 13 मई 2026 तक ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • महिला अध्यापिकाओं का पुनः तैनाती उसी ब्लॉक या निकटतम ब्लॉक में की जाएगी।
  • जिन विद्यालयों में पहले से दो शिक्षक हैं, वहाँ अभी पुनः तैनाती नहीं होगी।
  • सभी जिलाधिकारी को निर्देश — कार्यवाही की रिपोर्ट 20 मई 2026 तक भेजनी होगी 
  • सम्बन्धित आदेश नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है |
Scroll to Top