प्रिन्ट रिच सामग्री

 प्रिन्ट रिच सामग्री वितरण एवं रखरखाव के सम्बन्ध में शासनादेश संख्या :

गुण०/वि०/प्रिन्ट रिच सामग्री/2092/2024-25 दिनाँक 10/06/2024 

  • समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 में पी०ए०बी०, भारत सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत प्रिंटरिच सामग्री के मुद्रण हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। तत्कम में राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से चयनित आपूर्तिकर्ता द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के उपयोगार्थ प्रिंटरिच सामग्री, तालिका एवं शिक्षक प्रशिक्षण हैण्डआउट्स के मुद्रणोपरान्त मुद्रित सामग्री की आपूर्ति जनपदों में माह जून, 2024 में की जायेगी।
  • बच्चों द्वारा अपेक्षित लर्निंग आउटकम को प्राप्त कराने में रोचक एवं बालकेन्द्रित शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रिंटरिच सामग्री के प्रयोग से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को गति प्रदान किये जाने हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा हिन्दी भाषा के 26 पोस्टर्स (08 कहानी, 08 कविता एवं 10 वार्तालाप चार्ट्स), गणित विषय से संबंधित 25 पोस्टर्स (09 गणित बोर्ड, 16 गणित पोस्टर्स) एवं निपुण तालिका (भाषा एवं गणित कक्षा 1 से 5 तक) तथा शिक्षकों के उपयोगार्थ शिक्षक प्रशिक्षण हैण्डआउट मुद्रित कराकर जनपदों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत उक्त शैक्षणिक सामग्री संलग्न सूची के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों (कम्पोजिट विद्यालयों सहित) के उपयोगार्थ उपलब्ध करायी जा रही है। उक्त मुद्रित सामग्री का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है :-
    हिन्दी भाषा के कुल 26 रंगीन पोस्टर्स उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिनमें हिन्दी कहानियों के 08 पोस्टर्स, हिन्दी की कविताओं के 08 पोस्टर्स तथा 10 वार्तालाप चार्टर्स हैं। इन कविताओं, कहानियों एवं वार्तालाप चार्ट्स का प्रयोग शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षाप्रद संदेश पहुँचाने तथा एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के उद्देश्य से किया जायेगा।
    गणित के 25 पोस्टर्स / बोर्ड उपलब्ध कराये जा रहे हैं यथा-अवधारणा बोर्ड, संख्या बोर्ड, टेन फ्रेम, भाग व बंटवारा, माप-तौल, लम्बाई और धारिता, दैनिक जीवन में तकनीकी, संख्याओं की रेलगाड़ी एवं कैलेण्डर आदि। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में संख्या ज्ञान तथा गणितीय दक्षताओं की अभिवृद्धि एवं अवधारणाओं के विकास के लिये उक्त शैक्षणिक सामग्री का प्रयोग किया जायेगा।
    निपुण तालिका (भाषा एवं गणित कक्षा 1 से 5 तक) उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिनमें भाषा एवं गणित की पाठ्य पुस्तकों (कक्षा 1 से 5) पर आधारित लर्निंग आउटकम से सम्बन्धित दक्षताओं का उल्लेख है। शिक्षक द्वारा कक्षानुरुप निपुण तालिका में दी गयी दक्षताओं पर बच्चों की प्रगति दर्ज की जायेगी।
    शैक्षिक सत्र 2024-25 की शिक्षण रणनीति एवं कक्षावार निपुण दक्षताओं पर आधारित साप्ताहिक शिक्षण योजनाओं पर बेहतर समझ विकसित करने के लिय परिषदीय प्राथमिक शिक्षकों के उपयोगार्थ शिक्षक प्रशिक्षण हैण्डआउट्स उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

प्रिन्ट रिच सामग्री की सूची

Scroll to Top