‘विषयः न्याय पंचायत स्तर पर गठित ‘शिक्षक संकुल’ द्वारा शिक्षकों की मासिक बैठक के आयोजन हेतु धनराशि
प्रेषण विषयक ।’ के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल बैठकों के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण आदेश (दिनांक 20 अगस्त 2026) जारी किया गया है।
इस पत्र के अनुसार ‘निपुण भारत मिशन’ को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इन बैठकों को और अधिक व्यवस्थित एवं परिणाम-उन्मुख बनाया जा रहा है।
📌 निर्देश के मुख्य अंश:
💰 बजट और वित्तीय व्यवस्था:
न्याय पंचायत स्तर पर चयनित 5 ‘शिक्षक संकुल’ के विद्यालयों की प्रबंध समिति (SMC) के खातों में प्रति शिक्षक संकुल ₹250/- की दर से धनराशि प्रेषित की जाएगी।
9 माह के लिए कुल ₹928.01250 लाख की लिमिट जनपदों के लिए जारी की जा रही है।
यह धनराशि केवल SNA-SPARSH पोर्टल के माध्यम से जारी की जाएगी और तीन दिन के अंदर विद्यालयों के एस.एम.सी (SMC) खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
बजट का व्यय केवल निर्धारित मद (Contingency Grant) में ही होगा, मद विचलन मान्य नहीं है।
🗓️ बैठक का समय:
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए यह मासिक बैठक प्रत्येक माह के तृतीय (तीसरे) मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
🎯 बैठक के प्रमुख कार्य और एजेंडा:
TLM व बेस्ट प्रैक्टिसेज: सभी शिक्षकों द्वारा रोटेशन के आधार पर नवाचारी टी.एल.एम. (TLM) और बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा शिक्षण चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।
टीम बिल्डिंग: बैठकों में टीम बिल्डिंग गतिविधियों के लिए आवश्यक स्टेशनरी (चार्ट पेपर, कलर, फोटो कॉपी आदि) की व्यवस्था इसी धनराशि से की जाएगी।
डिजिटल शिक्षा: शिक्षकों को दीक्षा (DIKSHA), पी.एम.ई. विद्या चैनल और यूट्यूब के शैक्षणिक वीडियो का अध्ययन कर शिक्षण में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आकलन: ‘निपुण प्लस ऐप’ के माध्यम से विद्यार्थियों का आकलन करने पर जोर दिया जाएगा।
उपस्थिति अभियान: बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षक संकुल द्वारा ‘डोर-टू-डोर’ कैम्पेन चलाया जाएगा और लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।
शिक्षक सम्मान: निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को बैठक में सम्मानित किया जाएगा।
रिपोर्टिंग: बैठक पूरी होने के बाद प्रेरणा ऐप पर डी.सी.एफ. (DCF) भरकर राज्य परियोजना कार्यालय को सूचना देना अनिवार्य है।