उत्तर प्रदेश समायोजन 3.1 — नवीनतम निर्देश
जारीकर्ता: पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन तिथि: 04 मई 2026 विभाग: बेसिक शिक्षा अनुभाग‑5
🔹 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रमुख बिंदु
- प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक तैनात किए जाएँगे।
- डाटा का भौतिक सत्यापन 30 अप्रैल 2026 की स्थिति में किया जाएगा।
- सत्यापन प्रधानाध्यापक/इं0स0अ0 और खण्ड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा।
- सत्यापित डाटा को जनपदीय समिति द्वारा पुनः जाँचकर जनपद की वेबसाइट पर 6 मई तक अपलोड किया जाएगा।
- जिन शिक्षकों का स्थानांतरण प्रस्तावित है, वे 13 मई 2026 तक ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- महिला अध्यापिकाओं का पुनः तैनाती उसी ब्लॉक या निकटतम ब्लॉक में की जाएगी।
- जिन विद्यालयों में पहले से दो शिक्षक हैं, वहाँ अभी पुनः तैनाती नहीं होगी।
- सभी जिलाधिकारी को निर्देश — कार्यवाही की रिपोर्ट 20 मई 2026 तक भेजनी होगी
- सम्बन्धित आदेश नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है |



