स्कूल रेडीनेस फेज-2 प्रशिक्षण 2026-27

पत्रांकः-प्री-प्राइमरी / स्कूल रेडीनेस / 9445/2025-26 दिनांक:- 12/03/2026 के द्वारा अकादमिक वर्ष 2026-27 में विद्या प्रवेश / स्कूल रेडीनेस कार्यकम कक्षा-1 में संचालित करने के संबंध में निर्देशित किया गया है इस हेतू DIKSHA पर एक प्रशिक्षण जारी किया गया है | यदि आपने अभी तक यह प्रशिक्षण पूर्ण नहीं किया है तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके इस प्रशिक्षण को पूरा कर सकते हैं ।

विषयः-अकादमिक वर्ष 2026-27 में विद्या प्रवेश / स्कूल रेडीनेस कार्यकम कक्षा-1 में संचालित करने के संबंध में।
महोदय / महोदया,
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रदत्त दिशा निर्देशों के क्रम में कक्षा-1 में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित अधिगम लक्ष्यों की सम्प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्याप्रवेश पर आधारित स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम निर्धारित 12 सप्ताह हेतु अकादमिक सत्र के प्रारंभ से प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। स्कूल रेडीनेस, के माध्यम से कक्षा-1 में नवप्रवेशित बच्चों को पूर्व प्राथमिक से संबंधित भाषा, आरंभिक अंकीय दक्षता एवं पर्यावरण से संबंधित प्री-कान्सेप्ट से अवगत कराते हुए औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रदेश में स्कूल रेडीनेस कार्यकम विगत दो वर्षों से 2 फेज में संचालित किया जा रहा है। प्रथम फेज में को-लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों में अकादमिक सत्र के अंतिम तीन माह में स्कूल रेडीनेस फेज-1 के रूप में संचालित किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांकः प्री-प्राइमरी / स्कूल रेडीनेस कोर्स/6082/2025-26 दिनांक:-21.11.2025 द्वारा स्कूल रेडीनेस फेज-1 से संबंधित दिशा निर्देश प्रेषित किये जा चुके हैं।
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम फेज-2
विद्याप्रवेश की गाइडलाइन्स के अनुसार अकादमिक सत्र 2026-27 में 12 सप्ताह का गतिविधि आधारित स्कूल रेडीनेस फेज-2 कक्षा-1 में गतवर्षों की भांति अप्रैल माह से संचालित किया जाएगा है। उक्त कार्यक्रम से संबंधित मुख्य बिंदु निम्नवत् हैं-

Scroll to Top