राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय
समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ-226007
सेवा में,
1. प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश।
2. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश।
पत्रांकः प्री-प्राइमरी /स्कूल रेडीनेस/9445/21 /2025-26
दिनांक:- 12/03/2026
विषयः-अकादमिक वर्ष 2026-27 में विद्या प्रवेश / स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम कक्षा-1 में संचालित करने के संबंध में।
महोदय / महोदया,
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रदत्त दिशा निर्देशों के कम में कक्षा-1 में पूर्व प्राथमिक शिक्षा से संबंधित अधिगम लक्ष्यों की सम्प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्याप्रवेश पर आधारित स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम निर्धारित 12 सप्ताह हेतु अकादमिक सत्र के प्रारंभ से प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। स्कूल रेडीनेस, के माध्यम से कक्षा-1 में नवप्रवेशित बच्चों को पूर्व प्राथमिक से संबंधित भाषा, आरंभिक अंकीय दक्षता एवं पर्यावरण से संबंधित प्री-कान्सेप्ट से अवगत कराते हुए औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।
प्रदेश में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम विगत दो वर्षों से 2 फेज में संचालित किया जा रहा है। प्रथम फेज में को-लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों में अकादमिक सत्र के अंतिम तीन माह में स्कूल रेडीनेस फेज-1 के रूप में संचालित किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांकः प्री-प्राइमरी / स्कूल रेडीनेस कोर्स/6082/2025-26 दिनांक:-21.11.2025 द्वारा स्कूल रेडीनेस फेज-1 से संबंधित दिशा निर्देश प्रेषित किये जा चुके हैं।
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम फेज-2
विद्याप्रवेश की गाइडलाइन्स के अनुसार अकादमिक सत्र 2026-27 में 12 सप्ताह का गतिविधि आधारित स्कूल रेडीनेस फेज-2 कक्षा-1 में गतवर्षों की भांति अप्रैल माह से संचालित किया जाएगा है। उक्त कार्यक्रम से संबंधित मुख्य बिंदु निम्नवत् हैं-
समयसारिणी-
12 सप्ताह स्कूल रेडीनेस फेज-2 संचालन की समय सारिणी-
1 अप्रैल-18 अप्रैल कक्षा 1 में बच्चों का प्रवेश / नामांकन, अभिभावकों का अभिमुखीकरण एवं अन्य तैयारियां । स्कूल रेडीनेस मैनुअल के अनुसार प्रति दिवस करायी जाने वाली गतिविधियां नवप्रवेशी बच्चों के साथ पूर्व तैयारी के रूप में करायी जाएंगी।
20 अप्रैल से 20 मई 2026 एवं 22 जून 2026 से अगस्त माह के तृतीय सप्ताह तक : स्कूल रेडीनेस गतिविधि कलेण्डर 2026-27 के अनुसार कक्षा-1 का सचांलन।
अगस्त अंतिम सप्ताह से सितम्बर प्रथम सप्ताह तकः स्कूल रेडीनेस कार्यकम समाप्ति के पश्चात् अभिभावकों के साथ बैठक करते हुए बच्चों की प्रगति से अवगत कराना।
प्रत्येक सप्ताह की गतिविधियों के संचालन के साथ बच्चों का सतत् आकलन किया जाएगा। उक्त से संबंधित प्रेरणा पोर्टल पर आकडों की फीडिंग हेतु निर्देश पृथक से प्रेषित किये जाएंगे।




