ईको क्लब 2026

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय
समग्र शिक्षा उत्तर  प्रदेश

पत्रांकः गुण०वि० / ईको क्लब – समग्र शिक्षा / 2096/2026-27 दिनांक : 25/6/ 2026
विषयः समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 में विद्यालयों में “Eco Clubs for Mission LIFE” संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु लिमिट जारी किये जाने के सम्बन्ध में।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालयों में पर्यावरणीय गतिविधियों एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में छात्र-छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त Recommendation के कम में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों में “Eco Clubs for Mission LIFE” सम्बन्धी गतिवधियों/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु प्रति विद्यालय धनराशि रू0 5000/- की दर से लिमिट जारी की जा रही है।
उद्देश्य-
1. छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना।
2. जल, वन एवं प्राकृतिक संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास।
3. हरित गृह प्रभाव (ग्रीन हाउस इफेक्ट), ओजोन क्षरण, अम्ल वर्षा, जलवायु परिवर्तन, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण, जल संरक्षण, जैव विविधता, वृक्षारोपण, आपदा प्रबन्धन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रति छात्र-छात्राओं में बेहतर समझ विकसित करना |
“Eco Clubs for Mission LiFE” का गठन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित प्राविधानों के अनुसार समस्त छात्र-छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर कौशल एवं क्षमता विकसित करने के उददेश्य से विद्यालयों में “Eco Clubs for Mission LiFE” का निम्नवत् गठन किया जाये :-
प्रधानाध्यापक- संरक्षक
एक शिक्षक- प्रभारी (चक्रीय क्रम में)
उच्चतम कक्षा का एक सक्रिय छात्र/छात्रा- अध्यक्ष / कैप्टन
छात्र/छात्राएं- प्रत्येक कक्षा से चार या पांच छात्र/छात्राएं सदस्य

पूरा शासनादेश यहाँ से डाउनलोड करें

Scroll to Top