परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारिणी व दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित प्रदेश के समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को पत्रांक संख्या बे०शि०प०/15800-15881/2026-27 के माध्यम से परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27: मुख्य दिशा-निर्देश

प्रश्न पत्रों का निर्माण एवं मुद्रण:
  • जनपद स्तर पर मॉडल प्रश्न पत्र (लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी) का निर्माण संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) द्वारा कराया जाएगा।
  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रश्न पत्रों का ससमय मुद्रण कराकर विद्यालय स्तर पर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
  • प्रश्न पत्रों की छपाई अधिकतम एक पेपर के दोनों तरफ की जाएगी तथा गोपनीयता बनाए रखने हेतु विशेष पैकिंग व्यवस्था की जाएगी।
कक्षावार परीक्षा का प्रारूप व अधिभार (Weightage):
  • कक्षा 1: परीक्षा पूर्णतः मौखिक होगी।
  • कक्षा 2 एवं 3: परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों होगी, जिसमें 50% लिखित और 50% मौखिक अधिभार रहेगा।
  • कक्षा 4 एवं 5: लिखित परीक्षा का अधिभार 70% तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 30% रहेगा।
  • कक्षा 6 से 8: परीक्षा पूर्णतः लिखित रूप में आयोजित की जाएगी।
पूर्णांक एवं प्रश्नों का स्वरूप (कुल अंक: 50):

लिखित परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी।

  • बहुविकल्पीय प्रश्न: 10 अंक (10 प्रश्न × 1 अंक)
  • अति लघु उत्तरीय प्रश्न: 10 अंक (10 प्रश्न × 1 अंक)
  • लघु उत्तरीय प्रश्न: 20 अंक (04 प्रश्न × 5 अंक)
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: 10 अंक (02 प्रश्न × 5 अंक)
शब्द सीमा का निर्धारण:
  • कक्षा 2 एवं 3: अति लघु उत्तरीय (1 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 10 शब्द), दीर्घ उत्तरीय (अधिकतम 20 शब्द)।
  • कक्षा 4 एवं 5: अति लघु उत्तरीय (1 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 25 शब्द), दीर्घ उत्तरीय (अधिकतम 40 शब्द)।
  • कक्षा 6 से 8: अति लघु उत्तरीय (1 शब्द), लघु उत्तरीय (अधिकतम 35 शब्द), दीर्घ उत्तरीय (अधिकतम 75 शब्द)।
परीक्षा की समय सीमा:
  • लिखित परीक्षा की अवधि 02 घण्टे होगी।
  • मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यकतानुसार तय की जाएगी।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं अभिभावक बैठक:
  • परीक्षाफल घोषित होने के दिन विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित की जाएगी।
  • छात्र-छात्राओं की जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं अभिभावकों और बच्चों को दिखाई जाएंगी तथा उसी दिन रिजल्ट कार्ड भी वितरित किया जाएगा।
  • परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं की प्राप्ति व वितरण रजिस्टर विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा समय-सारिणी (कक्षा 1 से 8)

  • प्रथम पाली: प्रातः 09:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक
  • द्वितीय पाली: अपराह्न 12:30 बजे से अपराह्न 02:30 बजे तक
दिनांक पाली कक्षा 1 कक्षा 2 कक्षा 3 कक्षा 4 कक्षा 5 कक्षा 6 कक्षा 7 कक्षा 8
17.11.2026 प्रथम पाली —
गणित
गणित
हिन्दी
हिन्दी
हिन्दी
विज्ञान
विज्ञान
  द्वितीय पाली — —
संस्कृत/उर्दू
संस्कृत/उर्दू
संस्कृत/उर्दू
संस्कृत/उर्दू
संस्कृत/उर्दू
संस्कृत/उर्दू
18.11.2026 प्रथम पाली —
अंग्रेजी
हिन्दी
सामाजिक विषय
सामाजिक विषय
सामाजिक विषय
सामाजिक विषय
सामाजिक विषय
  द्वितीय पाली —
हिन्दी
अंग्रेजी
अंग्रेजी
अंग्रेजी
अंग्रेजी
अंग्रेजी
अंग्रेजी
19.11.2026 प्रथम पाली — —
सामाजिक विषय
गणित
गणित
गणित
गणित
गणित
  द्वितीय पाली — —
कला/संगीत
कला/संगीत
कला/संगीत
कला/संगीत
कला/संगीत
कला/संगीत
20.11.2026 प्रथम पाली — —
कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा
कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा
कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा
पर्यावरण अध्ययन
पर्यावरण अध्ययन
हिन्दी
  द्वितीय पाली — — — —
पर्यावरण अध्ययन
विज्ञान
हिन्दी
पर्यावरण अध्ययन
21.11.2026 प्रथम पाली
मौखिक परीक्षा
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा
बेसिक क्राफ्ट/सम्ब० कला/कृषि/गृह शिल्प
बेसिक क्राफ्ट/सम्ब० कला/कृषि/गृह शिल्प
बेसिक क्राफ्ट/सम्ब० कला/कृषि/गृह शिल्प
  द्वितीय पाली — — — — —
खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग
खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग
खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग

प्रशासनिक दायित्व

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की शुचिता और सफल संपादन का संपूर्ण दायित्व विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, ब्लॉक स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) तथा जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) का होगा। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार जवाबदेही तय की जाएगी।

Scroll to Top