ई०सी०सी०ई० एजुकेटर संविदा भर्ती

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ-226 007 द्वारा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 में प्राप्त अनुमोदन के कम में स्वीकृत 8800 परिषदीय प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में बालवाटिका कक्षा हेतु ई०सी०सी०ई० एजुकेटर की सेवायें प्राप्त किये जाने के संबंध में आदेश पत्र जारी किया गया है |

आदेश डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें – ई०सी०सी०ई० एजुकेटर के पद पर नियुक्ति के संबंध में

सेवा में,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश।
पत्रांकः- प्री-प्राइमरी / ECCE Educator / 2392/2025-26
दिनांक:- 07/07/2025
विषयः वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 में प्राप्त अनुमोदन के कम में स्वीकृत 8800 परिषदीय प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में बालवाटिका कक्षा हेतु ई०सी०सी०ई० एजुकेटर की सेवायें प्राप्त किये जाने के संबंध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक शासनादेश संख्या 81/2025/1/1006319/2025-68-5099/178/2024 दिनांक 27 जून 2025 (संलग्नक-1) का संदर्भ ग्रहण करने कष्ट करें, जिसके द्वारा वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 में आवर्तक मद के अंतर्गत 8800 विद्यालयों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों / बालवाटिका में मानव संसाधन (ईसीसीई एजुकेटर) उपलब्ध कराये जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं।
तङ्कम में शासनादेश की प्रति संलग्न करते हुए निर्देशित किया जाता है कि शासनादेश संख्या 81/2025/1/1006319/2025-68-5099/178/2024 दिनांक 27 जून 2025 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार 8800 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों/बालवाटिका हेतु मानव संसाधन (ईसीसीई एजुकेटर) उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यवाही जेम पोर्टल के माध्यम से दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
संलग्नक-यथोक्त् ।
भवदीया
(कंचन वर्मा) महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश।

Scroll to Top