स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब के संचालन हेतु आवर्ती ग्राण्ट

समग्र शिक्षा के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों तथा ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर स्थापित स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब के संचालन हेतु आवर्ती ग्राण्ट का प्रेषण।

समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2022-23 में प्राप्त अनुमोदन के कम में 18381 परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज तथा 880 ब्लॉक संसाधन केन्द्रों में आई०सी०टी० लैब की स्थापना की गयी है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में 4688 परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आई०सी०टी० लैब की स्थापना की गयी है। तत्संबंधी परियोजनाओं की वर्षवार सूची डैशबोर्ड https://lookerstudio.google.com/s/thPC059KLA4 से प्राप्त की जा सकती है। प्रदेश के चयनित परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्थापित कराये जा रहे स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी की सुरक्षा, रख-रखाव एवं कक्षा-शिक्षण में उपयोग के संबंध में शासनादेश संख्या-1/1023238/2025, 68-5099/353/2025 अनुभाग-5 दिनांक 14 जुलाई, 2025 द्वारा विस्तृत निर्देश प्रेषित किये गये हैं।

Scroll to Top